उपसर्ग Hindi Grammar Bihar Board / Hindi Grammar उपसर्ग Bihar Board

उपसर्ग


Q. उपसर्ग किसे कहते हैं?

उत्तर :- जो शब्दांश किसी शब्द के प्रारंभ में जुड़कर उसके मूल अर्थ को बदल दें , उन्हें उपसर्ग कहते हैं |

उपसर्ग :———

अति – अधिक जैसे :- अतिरिक्त , अत्यंत , अत्यधिक , अतिकाल, अतिशय , अतिरिक्त |

अधि – अधिक बड़ा जैसे :- अधिकार,अधिराज,अधिपति,अधिकरण|

अनु – पीछे, छोटा जैसे :- अनुदेश, अनुशासन, अनुकरण, अनुपम |

अप – बुरा, हीन जैसे :- अपमान , अपशब्द , अपहरण  |

अभि – पास, सामने, चारों ओर जैसे :- अभिदान , अभिभावक , अभिमान , अभिलाषा , अभियान , अभिमुख |

अव – नीचे, बुरा, हीन जैसे :- अवगत अवनति अवलोकन अवगुण अवकाश अवनति अवरोध |

आ – ओर, समेत , सीमा जैसे :- आगमन, आजीवन, आकार, आरोप, आचार, आधार, आहार, आयात, आराम |

उत् – ऊपर, ऊंचा, श्रेष्ठ जैसे :- उत्कर्ष, उत्तम, उत्तर, उत्कंठा, उद्देश्य, उत्तीर्ण उत्सर्ग |

उप – निकट , समीप जैसे :- उपकार, उपदेश, उपनाम, उपकुल, उपवन, उपचार, उपभेद, उपमान |

नि – भीतर , नीचे जैसे :- निपात ,निरोध, निगम, नियोग, नियत, निदान, निधन,  निषेध,  न्याय |

निर – बाहर, निषेध जैसे :- निर्भय, निर्माण, निर्वास, निर्गत, निर्गुण, निसंतान |

परा – पीछे , उल्टा , अनादर, विपरीत जैसे :- पराजय, पराक्रम, पराभाव, परामर्श, पराजित, पराजय |

परि – अतिशय , त्याग जैसे :- परिजन, परिक्रमा, परिधि, परिपूर्ण, परिहार, परिणाम, परिणत |

प्र – आगे , ऊपर जैसे :- प्रकाश, प्रचार, प्रभु, प्रयोग, प्रसाद, प्रभाव, प्रलय, प्रमाण |

 

 

 

 

© achiever bseb

an educational website

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!