वर्ण Hindi Grammar Bihar Board / Hindi Grammar वर्ण Bihar Board

वर्ण


Q.1. वर्ण किसे कहते हैं?

उत्तर:- उस छोटी से छोटी ध्वनि को वर्ण कहते हैं, जिस के टुकड़े न हो सके; जैसे- अ, इ, क् आदि|

Q.2. वर्ण कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर:- वर्ण दो प्रकार के होते हैं-

1. स्वर वर्ण

2. व्यंजन वर्ण

Q.3. स्वर्ण वर्ण तथा व्यंजन वर्ण में क्या अंतर है।

उत्तर:- स्वर वर्ण – जिन वर्णों के उच्चारण में किसी अन्य वर्ण की सहायता नहीं ली जाती हो, उसे स्वर वर्ण कहते हैं|  जैसे- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ|

व्यंजन वर्ण – जिन वर्णों के उच्चारण में स्वर्ण वर्ण की सहायता ली जाती हो, उसे व्यंजन वर्ण कहते हैं|  जैसे- क् + अ = क

Q.4. स्वर वर्ण के कितने भेद हैं, परिभाषित करें?

उत्तर:- स्वर वर्ण के दो भेद हैं –

1. हृस्व स्वर– जिन स्वरों के उच्चारण में कम समय लगता है, उन्हें हृस्व स्वर कहते हैं; जैसे- अ, इ, उ, ऋ|

2. दीर्घ स्वर – जिन स्वरों के उच्चारण में हृस्व की अपेक्षा ज्यादा समय लगता है, उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं; जैसे- आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ आदि|

Q.5. व्यंजन वर्ण के कितने भेद हैं, परिभाषित करें।

उत्तर:- व्यंजन के तीन भेद हैं-

1. स्पर्श व्यंजन- जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय जीभ मुख से  किसी ना किसी भाग को स्पर्श करती है उन्हें स्पर्श व्यंजन करते हैं; जैसे- क- प तक के वर्ण |

2. अंत:स्थ व्यंजन– जिन व्यंजनों का उच्चारण करते समय जीभ मुख के किसी भाग को पूरी तरह स्पर्श नहीं करती, उन्हें अंत:स्थ व्यंजन कहते हैं; जैसे- य्, र्, ल्, व्, |

3.ऊष्म व्यंजन– जिन व्यंजनों के उच्चारण में ऊष्मा उत्पन्न होती है,  उन्हें उष्म व्यंजन करते हैं; जैसे- श्, ष्, स् , ह् ,|

Q.6. संयुक्त व्यंजन किसे कहते हैं?

उत्तर- दो व्यंजनों से मिलकर बने व्यंजन को संयुक्त व्यंजन कहते हैं; जैसे- क् + ष् = क्ष , श् + र = श्र  आदि| ,  ़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़़

 

© achiever bseb

an educational website

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!