Q.1. प्रकाश के परावर्तन के नियमों को लिखें ?
उत्तर – प्रकाश के परावर्तन के दो नियम हैं।
1.आप्तित किरण ,परावर्तित किरण तथा अभिलंब तीनों एक ही समतल में होते हैं |
2.आपतन कोण और परावर्तन कोण बराबर होता है |
< i = < r
Q.2. समतल दर्पण में आबर्धन बराबर +1 का क्या मतलब है ?
उत्तर – समतल दर्पण में आबर्धन बराबर +1 का यह मतलब है की प्रतिबिम्ब के आकार बस्तु के आकार के बराबर होता है तथा धनात्मक चिन्ह यह बतलाता है की प्रतिबिम्ब वस्तु के सापेक्ष सीधा होता है।
Q.3. लेंस की क्षमता से आप क्या समझते हो ?
उत्तर – लेंस की फ़ोकस दूरी के व्युत्क्रम को लेंस की क्षमता कहते हैं | ईसे p द्वारा सूचित किया जाता है |
p=1/f
Q.4. आवर्धन से आप क्या समझते हो ?
उत्तर – प्रतिबिम्ब की ऊँचाई और वस्तु की ऊँचाई के अनुपात को आबर्धन कहते हैं। ईसे m द्वारा सूचित किया जाता है।
Q.5. लघुपठन किसे कहते हैं ?
उत्तर – कभी कभी ख़राब या क्षतिग्रस्त होने के कारण उदासीन तथा विद्युतमय तार आपस में चिपक जाते हैं जिससे परिपथ का प्रतिरोध शून्य हो जाता है एवं परिपथ से अधिक धारा प्रवाहित होने लगती है, इशे लघुपठन कहते हैं।
Q.6. आदर्श ईंधन की प्रमुख विशेषता को लिखे।
उत्तर – आदर्श ईंधन की निम्नलिखित बिशेषता है –
1.ईंधन सस्ता और आसानी से उपलब्ध हो
2.रख रखाऊँ एवं भंडारण में सूबिधाजनक हो
3.उशमिय मान ऊच्च हो
4.ज्वलनताप उपयुक्त हो
5.जलाने पर हानिकारक गेसें एवं अपशिष्ट पदार्थ नहीं निकलता है
Q.7. जीवाश्म ईंधन किसे कहते हैं ,उदाहरण सहित लिखें।
उत्तर – पृथ्वी के अंदर लाखों बर्ष तक मृत पेर – पोधें और जानवरों का मिट्टी बालू एवं चट्टानों के बीच दबे रहने के फलस्वरूप जो पदार्थ बनता है उशे जीवाश्म ईंधन कहते हैं। जैसे -कोयला ,पेट्रोलियम इत्यादि
Q.8. जब लोहे की किल को कौपर सल्फ़ेट के विलयन में डुबाया जाता है तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है।
उत्तर – लोहे के किल कौपर सल्फ़ेट के विलयन से कौपर को विस्थापित कर देता है तथा आयरन सल्फ़ेट का निर्माण करता है जिसके कारण विलयन का नीला रंग हरे रंग में बदल जाता है।
Fe + cuso4
Q.9. प्लास्टर औफ पेरिस को बनाने की विधि एवं उपयोग लिखें।
उत्तर – जिप्शम को 120 डिग्री सेल्सीयस तक साबधानि पुर्बक़ गरम करने पर प्लास्टर ओफ़ पेरिस का निर्माण होता है।
उपयोग –
i . मूर्तियाँ कें साँचे बनाने में
ii . शल्य चिकित्सा में
Q.10. पीतल एवं ताम्बे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखना चाहिए ?
उत्तर – दही एवं खट्टे पदार्थों में अम्ल पाया जाता है जो पीतल एवं ताम्बे के बर्तनों की धातु से अभिक्रिया कर उन्हें संछारित करते है इशिलिए पीतल एवं ताम्बे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ नहीं रखना चाहिए।