Q. 1. औसत आगम क्या है?
उत्तर :- एक उत्पादक द्वारा उत्पादित वस्तुओं की संख्या से कुल
आगम को विभाजित करने पर औसत आगम प्राप्त होता है।
Q.2. सीमांत आगम क्या है?
उत्तर:- एक वस्तु की अतिरिक्त इकाई को बेचने से कुल आगम में जो वृद्धि होती है उसे सीमांत आगम कहते हैं।
Q.3. पूर्ण प्रतियोगी बाजार की तीन
विशेषताएं लिखें।
उत्तर :- पूर्ण प्रतियोगिता बाजार की तीन विशेषता निम्नलिखित हैं।
(1) क्रेता और विक्रेताओं की अधिक संख्या
(2) वस्तु की समरूप इकाइयां
(3) बाजार की पूर्ण ज्ञान
Q.4. संतुलन कीमत किसे कहते हैं?
उत्तर:- संतुलन कीमत से तात्पर्य बदलाव की प्रवृत्ति का अनुपस्थित होना है। अतः संतुलन कीमत ऐसी स्थिति को दर्शाती है जहां कीमत को निर्धारित करने वाली शक्तियों में किसी बदलाव की कोई प्रवृति नहीं होती।
Q.5. संतुलन मात्रा किसे कहते हैं?
उत्तर:- संतुलन मात्रा वह मात्रा है जिस पर किसी वस्तु की मांगी गई मात्रा तथा मांगी गई पूर्ति एक दूसरे के बराबर होती है।